छत्तीसगढ

साय मंत्रिमंडल का होगा विस्तार……क्या डिप्टी सीएम का पद हो सकता है समाप्त……

Hindu Times रायपुर

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने एक वर्ष से ज्यादा समय हो गया है। ऐसे में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का विस्तार 12 जनवरी को हो सकता है। जिसमें 2 से 3 मंत्री शपथ लेंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।चर्चा है कि स्टेट गैरेज में तीन गाड़िया नए मंत्रियो के लिए तैयार करके रख दी गयी है .हरियाणा राज्य का फार्मूला छत्तीसगढ़ में भी लागू हो सकता है। मंत्री मंडल के विस्तार पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि,  यह बहुत जल्दी होगा थोड़ा इंतजार करिए। वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप और प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया। नितिन नबीन गुरुवार को भाजपा कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। इसके साथ ही वे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ में भाजपा को अपने मंत्रियो की संख्या पूरी करने में इतना समय लगना भी चर्चा में बना हुआ है.पुराने चेहरे पर पार्टी हाईकमान को ज्यादा भरोसा लग रहा है.भाजपा में आज की स्थिति बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है.पार्टी हाईकमान भी इस बात से वाकिफ है.आने वाले निकाय चुनाव में भाजपा की स्थिति को मजबूत करने की आवश्यकता है.निकाय चुनाव में भाजपा अपनी जीत के हिसाब से बड़े फैसला ले सकती है.

डिप्टी सीएम पद की हो सकती है समाप्ति….

सूत्रों के अनुसार भाजपा हाईकमान प्रदेश की साय सरकार में डिप्टी सीएम का पद भी समाप्त कर सकती हैं.छत्तीसगढ़ में वैसे भी इसकी कोई आवश्यकता नहीं है.प्रदेश में सरकार के कमजोर प्रदर्शन को लेकर भी मनन किया जा रहा है.बड़े बदलाव को लेकर पार्टी फैसला कर सकती हैं.पार्टी कार्यकर्ताओ की नाराजगी को भी दूर करना जरुरी हैं.तीन नए नवेले मंत्रियो की छुट्टी भी होने की बात सामने आ रही हैं.

डिप्टी CM पर क्या कहता है संविधान?
भारतीय संविधान का आर्टिकल 163ए कहता है कि राज्यपाल को अपने कार्यों के निष्पादन में सहायता और सलाह देने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक मंत्री परिषद होगा. इसी तरह आर्टिकल 163 और आर्टिकल 164 में मंत्री परिषद के गठन से जुड़े नियम हैं. हालांकि इन दोनों आर्टिकल में डिप्टी सीएम जैसी कोई बात नहीं है. इन आर्टिकल में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल की संस्तुति पर होगी. जबकि मंत्रियों की नियुक्ति मुख्यमंत्री की सलाह पर राज्यपाल करेंगे.

कितने राज्यों में उपमुख्यमंत्री?
अभी तक देश के कुल 13 राज्यों में उपमुख्यमंत्री थे. बिहार 14वां राज्य है, जहां दो उपमुख्यमंत्री बने हैं. आंध्र प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां सर्वाधिक पांच उपमुख्यमंत्री बने थे. जगनमोहन रेड्डी की सरकार में पांच डिप्टी सीएम काम करते थे.सारे अलग-अलग समुदाय से आते हैं और राज्य की सियासत में धमक भी थी.पर छत्तीसगढ़ में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार है यहाँ सौदेबाजी व सहयोगियों को जोड़ने की बात भी नहीं हैं.

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button