*लंदन में 79वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ एनआरआई एसोसिएशन को भारतीय उच्चायोग से प्रशंसा प्रमाण पत्र*

Hindu Times News
*लंदन में 79वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ एनआरआई एसोसिएशन को भारतीय उच्चायोग से प्रशंसा प्रमाण पत्र*
लंदन – नवनत सेंटर में आयोजित 79वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में _एनआरआई एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ यूके_ को भारतीय उच्चायोग, लंदन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन को एक _प्रशंसा प्रमाण पत्र_ प्रदान किया गया, जो यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले पूरे छत्तीसगढ़िया समुदाय की सक्रिय भागीदारी और योगदान का प्रतीक है।

समारोह में उपस्थित भारतीय उच्चायुक्त ने एसोसिएशन के सदस्यों के उत्साह, समर्थन और सामूहिक भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विदेश में भारतीय संस्कृति और विशेषकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध परम्पराओं को जीवित रखने में मदद मिलती है।

छत्तीसगढ़ एनआरआई एसोसिएशन यूके के अध्यक्ष अरविन्द साहू ने इस सम्मान के लिए सभी सहयोगियों, दानदाताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान केवल हमारे नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़िया समुदाय का है। आपका निरंतर समर्थन ही हमें आगे बढ़ाता है।”

छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विदेश में प्रमोट करने के लिए एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम, जैसे नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यशालाएँ, इस सम्मान के साथ और भी ऊर्जा प्राप्त करेंगे।नाचा के अध्यक्ष अरविन्द साहू को सम्मान प्रमाण पत्र दिया गया.छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दुनिया अब समझने और जानने लगी हैं यह सभी छत्तीसगढ़ वासियो के लिए सम्मान की बात हैं.





