ब्रेकिंग न्यूज
Trending

स्मार्ट मीटर से त्रस्त हुई आम जनता…..सरकार की गिरती छवि…..ज्यादा बिजली बिल आने का हो रहा विरोध…..

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर ( Smart Meter ) लगाने के बाद बिजली बिलों का संकट तेजी से बढ़ता जा रहा है। पहले कुछ सौ रुपये का बिल जमा करने वाले घरों में अब हजारों रुपये के बिल थमाए जा रहे हैं।राजधानी सहित कई शहरो में आम जनता त्रस्त हो गयी हैं. बिजली विभाग की मनमानी से स्थिति गंभीर नजर आती है.ज्यादा बिजली बिल आने की शिकायत करने के बाद भी लोगो की समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया जा रहा हैं.

स्मार्ट मीटर  के बाद बढ़े बिजली बिल से आम जनता हुई त्रस्त……

साय सरकार को इस बड़े मुद्दे की ओर देखने और समझने की आवश्यकता हैं.बिजली जैसा मुद्दा आम जनता से जुड़ा हुआ हैं सरकार की इमेज इस मामले में गिरती जा रही हैं.अगर ऐसी स्थिति बनी रही तो इसका खामियाजा साय सरकार को आने वाले चुनाव में दिख सकता हैं.बिजली विभाग की हालत बहुत ज्यादा ख़राब हैं वैसे भी यह मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास ही रहता हैं.अब भी सरकार नहीं जगी तो भोगना भी तय ही है.

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button