ब्रेकिंग न्यूज

*महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना से खादी, हाथ करघा और हस्तशिल्प क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा – अशोक बजाज*

*केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया*

Hindu times news…….

रायपुर । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2026 27 के लिए संसद में प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह समन्वित विकास और राष्ट्र कल्याण के संकल्प का समुचित दस्तावेज है, जो देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की दिशा में आगे ले जाने में सहायक सिद्ध होगा। यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला एवं मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। श्री बजाज ने कहा कि इस ऐतिहासिक बजट में कृषि के क्षेत्र में एआई तकनीक से किसी उत्पादन बढ़ाने, पशुपालन मत्स्य पालन एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान किया गया है । श्री बजाज ने कहा कि इस बजट के माध्यम से सरकारी समितियां व संस्थाओं को सशक्त बनाकर सरकार से समृद्धि लाने का प्रयास हुआ है , साथ ही साथ ग्रामीण रोजगार व आजीविका योजनाओं को फोकस किया गया है। उन्होंने महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना लागू करने का स्वागत करते हुए कहा कि इस योजना से खादी, हाथ करघा और हस्तशिल्प क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button