*बात बेबाक…….मोदी का दौरा…..साय और रमन की मुलाकात पर चर्चाओं का दौर…..

बात बेबाक
चंद्र शेखर शर्मा (पत्रकार) 9425522015
मोदी के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के बीच साय और रमन के साथ बैठने की स्थिति ने छ. ग. की राजनीति में हलचल मचा दी है । राजनैतिक विश्लेषक अपने अपने हिसाब से फ़ोटो के मायने निकाल रहे है कुछ सांय सांय सरकार में फेरबदल के संकेत दे रहे तो कोई रमन के कद में इजाफा बता रहे । बहरहाल मोदी के पारिवारिक मिलन की इस बेला की फ़ोटो बिन कहे ही बहुत कुछ कह गई है । छत्तीसगढ़ की राजनीति के कुछ नवांकुरित नेता रमन सिंह के कद को कम आंकते अपनी दुकानदारी चमकाए रखने के फिराक में रहते है । ऐसे नवांकुरित नेताओ के लिए भी कुर्सी के बहाने एक संकेत छोड़ गए कि शेर की बगल में शेर ही बैठ सकता है । मोदी जब नए सीएम साय से मिले तो बीच में इतनी दूरी रखी कि लगा मानो राजनीतिक सोशल डिस्टेंसिंग का नया प्रोटोकॉल जारी हुआ किंतु जैसे ही पूर्व सीएम डॉ. रमन से मुलाकात की बारी आई तो साथ बैठा लिए भई पुरानी यारी में इतनी दूरियाँ अच्छी नहीं लगती।
मोदी डॉ रमन और साय के फोटो की चर्चा को सुन गोबरहीन टुरी कहती है महराज साय हर त राजनीति के नवा फिलम के हीरो हावय त कइसे पुराना फिलम वाले चैनल चालू हो गय । ये कइसन बात हावय नया वाला सांय सांय से दुरिहा अउ पुराना वाले डॉ ले पुराना वाले प्यार और करीबी समझेव नई अइसन काबर ?
गोबरहीन की बात सुन माथा चकराया जरूर फिर बोला तू नई जानती राजनीति में न कोई प्यार नया होता न कोई प्यार पुराना होता है बस समय का फेर होता है।

फिर भी फ़ोटो पॉलिटिक्स का लब्बोलुआब यही है कि साय को भले ही पद मिला गया है किंतु इज्ज़त की स्क्रीन पर अब भी रमन सिंह का ही कब्जा है ।
राजनीति में कुर्सियाँ सिर्फ बैठने के लिए नहीं होती कभी-कभी संकेत देने के लिए भी होती हैं लेकिन मोदी मोदी है उसके संकेत को समझना इतना आसान भी नही इसलिए समय का इंतजार करो कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में आगे क्या बवाल और धमाल होने वाला है ।




