देश
*योगी को धमकी देने वाली फातिमा की हुई गिरफ़्तारी*

•हिन्दू टाइम्स रायपुर•
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने 24 साल की फातिमा खान को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि फातिमा को मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे के उल्हासनगर शहर से गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि फातिमा के मोबाइल से ही सीएम योगी के नाम से धमकी भरा मैसेज भेजा गया था।मुंबई पुलिस के मुताबिक, शनिवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा गया था, जिसमें सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
