नई दिल्ली

*सदस्यता अभियान को लेकर राधेलाल के संकल्प को नदी का बाढ़ भी डिगा न सका* *……..भाजपा के राष्ट्रीय बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन की मिली सराहना* *……..बाढ़ में खुद की और साथियों की जान बचाकर नपं अध्यक्ष नाग बनें कार्यकर्ताओं की प्रेरणा* *…….राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर ने फोन पर की चर्चा*

कांकेर Hindu Times

भाजपा के सदस्यता अभियान के बीच कांकेर जिले की घटना देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें अंतागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग  सुरूर क्षेत्रों में सदस्यता अभियान के बीच नदी के बाढ़ में फंसने के बाद भी हार नहीं मानी। अपने सुझबूझ और कर्मठता से खुद के साथ साथियों की भी जान बचाई। और भाजपा के लक्ष्य को पूरा करने में फिर जुट गए। दिल्ली में हुए भाजपा की राष्ट्रीय बैठक में राधेलाल नाग के काम की तारीफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,छत्तीसगढ़ सदस्यता अभियान के प्रभारी विजया रहाटकर ने भी की।भाजपा की राष्ट्रीय सचिव रहाटकर ने फोन से नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलालनाग से दूरभाष पर चर्चा कर उनका हालचाल जाना। वहीं राष्ट्रीय संगठन की भी सराहना मिली। दिल्ली में हुए सदस्यता अभियान की बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, सांसद रूपकुमारी चौधरी मौजूद थीं, जिन्होंने राज्य में सदस्यता अभियान के स्थिति की जानकारी दी। और राधेलाल नाग के सराहनीय कार्य से अवगत कराते हुए अभी कार्यकर्ताओं के संकल्प को बताया।

दरअसल क्षेत्र में सदस्यता अभियान को लेकर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल का काफिला महला गांव के पास बारिश की वजह से नदी के बाढ़ में फंस गया था। देखते ही देखते उनकी कार पानी के तेज बहाव में बह गई। नाग करीब आधा किलोमीटर तक बाढ़ में बहते रहे। इस बीच उन्होंने पेड़ और झाड़ियों की मदद से अपनी ओर साथियों की भी जान बचाई।

*विधायक विक्रम उसेंडी और प्रशासन भी पहुंचे*

इधर काफिले के फंसे होने की जानकारी लगते ही शासन स्तर पर भी सुरक्षा बल के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक विक्रम उसेंडी समेत अन्य जन प्रतिनिधि भी पहुंचे थे। सभी के सुरक्षित आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी राधेलाल नाग से बात कर हाल चाल जाना।

सदस्यता अभियान को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का है संकल्प : राधेलाल नाग

अंतागढ़ के नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग ने बताया कि भाजपा के सदस्यता अभियान को क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेकर चल रहे हैं। और इस संकल्प को पूरा करने सुदूर क्षेत्रों में लगातार दौरा कर लोगों को भाजपा की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित कर रहे। साथ ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी पहुंचा का रहे हैं।

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button