छत्तीसगढछत्तीसगढ जनसंपर्क

नैनो यूरिया से बदली खेती की तस्वीर….

रायपुर: बालोद जिले के डौंडी लोहारा विकासखंड के वनांचल ग्राम कोडेकसा में प्रगतिशील किसान हीराराम चुरगियां ने आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर खेती में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग से उनकी खेती की लागत घटने के साथ उत्पादन और फसल की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।

किसान हीराराम लगभग 5 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं और पिछले 4 से 5 वर्षों से कृषि विभाग के मार्गदर्शन में नैनो उर्वरकों का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पारंपरिक दानेदार यूरिया की तुलना में नैनो यूरिया के उपयोग से न केवल खाद की लागत कम हुई है, बल्कि भारी बोरियों के परिवहन और भंडारण की समस्या से भी राहत मिली है।

उनके अनुसार, नैनो तकनीक के उपयोग से धान की फसल अधिक हरी-भरी और स्वस्थ रहती है तथा कीट एवं रोगों का प्रकोप भी कम देखने को मिलता है। इसके परिणामस्वरूप कुल उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गई है। हीराराम चुरगियां की सफलता से कोडेकसा सहित आसपास के क्षेत्रों के किसान भी नैनो उर्वरकों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने अन्य किसानों से अपील की है कि वे कृषि विभाग के मार्गदर्शन में आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करें।

News Desk

Related Articles

Back to top button