छत्तीसगढछत्तीसगढ जनसंपर्क

सुशासन तिहार : मछली पालन विभाग द्वारा मछुआरा समिति को वितरित किया गया मछली पकड़ने का जाल…..

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाया जा रहा है। शासन की मंशानुसार गांव-गांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों के जरिए नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए जरूरतमंद हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

इसी क्रम में हाल ही में कोंडागांव जिले के विकासखंड केशकाल अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उद्योग, आबकारी तथा श्रम विभाग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांसद श्री भोजराज नाग, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसी कड़ी में मछली पालन विभाग, जिला कोण्डागांव द्वारा आदिवासी मछली पालन सहकारी समिति मर्यादित निराछिंदली, विकासखंड केशकाल के सदस्य श्री कृष्णा नाग को मछली पकड़ने हेतु आधुनिक मछली जाल वितरित किया गया। इस सहायता से समिति के सदस्यों को मत्स्य पालन कार्य में सुविधा मिलने के साथ-साथ उनकी आजीविका को भी मजबूती मिलेगी।

शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

News Desk

Related Articles

Back to top button