*पूर्ववर्ती सरकार के पीड़ित आईपीएस को साय सरकार में मिला न्याय…..*. *साय सरकार ने दी पदोन्नति….*

रायपुर Hindu Times
छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी रजनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। उनकी पदोन्नति 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी।यह आदेश गृह (पुलिस) विभाग के सचिव हिम शिखर गुप्ता द्वारा जारी किया गया। तकनीकी त्रुटि के कारण पहले उनकी पदोन्नति सूची में नाम नहीं था, जिसे अब सुधार लिया गया है।पुर्व की भूपेश सरकार मे जिस ईमानदार अफसर को परेशान किया गया था.साय सरकार में आज उस अफसर को न्याय मिला है यह कहा जा सकता है.
तकनीकी त्रुटि के कारण पहले नहीं मिला प्रमोशन
हाल ही में गृह विभाग ने 13 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले आठ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की थी। हालांकि, तकनीकी त्रुटि के चलते 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी रजनेश सिंह का नाम इस सूची में शामिल नहीं हो सका।इस त्रुटि को संज्ञान में लेते हुए 18 मार्च 2025 को संशोधित आदेश जारी कर उन्हें चयन श्रेणी वेतनमान (Level-13) में पदोन्नति दी गई।
मिलेगा नया वेतनमान?
पदोन्नति के बाद रजनेश सिंह का वेतनमान ₹1,23,100 – ₹2,15,900 निर्धारित किया गया है। इससे उनकी वेतन और अन्य भत्तों में भी वृद्धि होगी।
सरल व कर्मठ अफसर हैं आईपीएस रजनेश सिंह
आईपीएस रजनेश सिंह अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं।अपने काम को सही तरीके से करते है.सरलता व सहजता इनके व्यवहार में दीखता हैं. अपने करियर में उन्होंने कई अहम ऑपरेशन का नेतृत्व किया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण करने में उनका योगदान सराहनीय रहा है।
देखें आदेश-

