छत्तीसगढ

*गलत तरीके से आयुष्मान प्रोत्साहन राशि पाने नर्सिंग कर्मियों का उत्पात*

गलत तरीके से आयुष्मान प्रोत्साहन राशि पाने नर्सिंग कर्मियों का उत्पात

रायपुर छत्तीसगढ़ उजाला। बिना काम के आयुष्मान प्रोत्साहन राशि पाने दो नर्सिंग कर्मियों ने सिविल सर्जन के कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया है।दरअसल जिला अस्पताल रायपुर की दो नर्सिंग कर्मियों को रह रहकर यह दर्द सताता था, कि उन्हें आयुष्मान प्रोत्साहन राशि का लाभ नहीं मिलता। ऐसे में दोनों महिला कर्मचारी सिविल सर्जन के कैबिन में जा घुसे। और जमकर हंगामा कर आयुष्मान प्रोत्साहन राशि के लिए दोनों का नाम भी शामिल करने का दबाव बनाया।

सिविल सर्जन ने उन्हें समझाया कि निर्माता जो ओटी और इमरजेंसी ड्यूटी करते हैं उन्हें इसका लाभ मिलता है। सामान्य ड्यूटी करने वालों को इसका लाभ नहीं दिया जाता। इस दौरान दोनों ही आग बबूला हो गईं और यह कहकर दबाव बनाने लगी कि अगर अधिकारी चाहे तो उन्हें भी लाभ मिल सकता है।

*गलत तरीके से आयुष्मान प्रोत्साहन राशि पाने नर्सिंग कर्मियों का उत्पात*

जब सिविल सर्जन ने उन्हें मना कर दिया तो कार्यालय में जमकर हंगामा किया। व्यवहार कुशल सिविल सर्जन ने अपनी सूझबूझ से उस समय महिलाओं का सम्मान किया। और मामले को शांत करने में कामयाब हुए, लेकिन जिस तरह से नर्सिंग कर्मियों ने हंगामा किया और दुर्व्यवहार किया। इसकी चर्चा पूरी विभाग में है। कहां जा रहा है कि नर्सिंग कर्मियों को बड़े अधिकारियों की सह है तभी तो सिविल सर्जन के कार्यालय में घुसकर हंगामा कर निकल जाती हैं और प्रशासन चुप रहता है।

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button