छत्तीसगढछत्तीसगढ जनसंपर्क

दीपावली पर बेलरिया में ग्रामवासियों से मिले वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, ग्रामीणों को दी पर्व की शुभकामनाएं, समस्याएं सुनकर निराकरण का दिया भरोसा….

रायपुर: दीपावली के पावन अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने बेलरिया में ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने सभी को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।

दीपावली पर बेलरिया में ग्रामवासियों से मिले वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

श्री चौधरी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में स्वीकृत विकास कार्यों से गांवों में विकास की गति तेज हो रही है। सरकार गांवों के विकास और नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

News Desk

Related Articles

Back to top button