छत्तीसगढछत्तीसगढ जनसंपर्क

महतारी वंदन योजना से मानकुंवर के बच्चों की पढ़ाई को मिल रहा सहारा…..

रायपुर: पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत लाटा के जोड़ा तालाब निवासी श्रीमती मानकुंवर मसराम को महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त की राशि प्राप्त हो गई है। इस राशि का उपयोग वह अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हैं। योजना से प्राप्त राशि से वह अपने बच्चों के लिए कॉपी, पेन सहित पढ़ाई में काम आने वाली आवश्यक शैक्षणिक सामग्री खरीदती हैं। इससे बच्चों की शिक्षा से संबंधित छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में उन्हें आर्थिक सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के लिए कॉपी-पेन जैसी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराना प्रत्येक अभिभावक की जिम्मेदारी है।

ऐसे में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है। साथ इस राशि से घरों के लिए सब्जी भी खरीदती है। और इस राशि को बच्चों की शिक्षा पर खर्च करके उन्हें अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सहयोग मिल रहा है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता राशि का सदुपयोग कर मानकुंवर अपने बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही हैं। उनकी यह पहल दर्शाती है कि आर्थिक सहायता का सही उपयोग बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। योजना से लाभान्वित होने पर मानकुंवर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

News Desk

Related Articles

Back to top button