देशनई दिल्ली
Trending

कर्नाटक के DGP की बेटी एक्ट्रेस रान्या राव बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, दुबई से तस्करी कर लाई थी 14 Kg. सोना

बेंगलुरु : कर्नाटक की इस घटना से बड़ा बवाल मच गया है। सैंडलवुड अभिनेत्री रान्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रान्या, पुलिस महानिदेशक (पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन) रामचंद्र राव की बेटी हैं। सोमवार रात को केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) पर DRI अधिकारियों ने उन्हें पकड़ा। DRI का मतलब है डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस। यह विभाग टैक्स चोरी और तस्करी जैसे मामलों की जांच करता है। एक्ट्रेस और डीजीपी की बेटी के सोना तस्करी में अरेस्टिंग की खबर फैलते ही राज्य में हड़कंप मच गया।

कर्नाटक के DGP की बेटी एक्ट्रेस रान्या राव बेंगलुरु एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, दुबई से तस्करी कर लाई थी 14 Kg. सोना

गोल्ड स्मलिंग गैंग का हिस्सा हैं रान्या?

डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि रान्या दुबई से आई थीं। उनके शरीर पर बेल्ट में 14 किलो सोने की छड़ें छिपाई गईं थीं। साथ ही 800 ग्राम सोने के गहने भी मिले। मंगलवार शाम को उन्हें जज के सामने पेश किया गया। जज ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जांचकर्ताओं को शक है कि रान्या एक सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का हिस्सा हैं। यह गिरोह पिछले कुछ महीनों से बेंगलुरु हवाई अड्डे के जरिए सक्रिय है।

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button