छत्तीसगढ

*भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन 8 की शाम रायपुर आ रहे…..* *नौ को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार….* .. *अमर और किरण देव के नाम की चर्चा जोरो पर……*

•हिन्दू टाइम्स रायपुर•

छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन में काफी कुछ बदलाव नजर आ सकता हैं.छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन 8 की शाम रायपुर आ रहे हैं.विधायकों की बैठक 9 को होने की चर्चा है .

सूत्रों के अनुसार कैबिनेट विस्तार पर फैसला किया जा सकता है.नौ या 10 को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है.वैसे तीन नाम तय किये जा चुके है.अमर अग्रवाल और  किरणदेव का नाम लगभग तय है.अब संगठन किसके  नाम पर मुहर लगाता है यह नौ जनवरी को साफ़ हो जायेगा.शाम 4 बजे तक मंत्रिमंडल के विस्तार होने की चर्चा है.

*भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन 8 की शाम रायपुर आ रहे…..* *नौ को हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार….* .. *अमर और किरण देव के नाम की चर्चा जोरो पर……*

भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन बुधवार 8 जनवरी की शाम रायपुर आ रहे। और सीएम विष्णु देव साय ने गुरुवार 9 जनवरी को भाजपा विधायक दल की बै़ठक बुलाई है। बीजेपी विधायकों की बैठक 9 जनवरी को ठाकरे परिसर में दोपहर होगी। इसे लेकर कैबिनेट विस्तार की फिर अटकलें तेज हो गई हैं।बता दें कि निकाय और पंचायत पदों के आरक्षण की कार्यवाही अगले दो दिन में पूरी होने जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कभी चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि बैठक में संगठन चुनाव और निकाय चुनावों पर भी चर्चा होगी।साथ ही तीन नए मंत्री बनाने पर फैसला किया जा सकता है.

 

 

Anil Mishra

Related Articles

Back to top button